दर्दनाक हादसा: बस-कार की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, 2 घायल गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-बागपत मार्ग पर सिंघावली अहीर थाने के पास बस व अल्टो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में टक्कर लगने के बाद बस फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई। बस में सवार कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पिलाना सीएचसी से दोनों घायलों को दिल्ली रेफर किया।
सिंघावली अहीर थाने के पास मेरठ-बागपत मार्ग पर दोपहर दो बजे के लगभग बागपत से यात्री लेकर मेरठ जा रही प्राइवेट बस की सामने से आ रही अनियंत्रित अल्टो कार से टक्कर हो गई। बस कार को टक्कर मारने के बाद फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई।
हादसे में अल्टो कार में सवार नाजिम (35) पुत्र बाबू निवासी आर्य नगर बड़ौत और एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बावली गांव निवासी अमित पुत्र संजय, नेहरू रोड बड़ौत निवासी रजत पुत्र तेजपाल घायल हो गए। इस हादसे में बस में सवार पांच-छह यात्री भी घायल हो गए। उनके नाम पता नहीं लग सके। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घायलों को पिलाना सीएचसी से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिए। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
वहीं सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि एक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। बस में 40-50 यात्री सवार थे। यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/