{"_id":"5c5c7571bdec2237d6013fca","slug":"baghpat-beating-of-a-accused-on-rose-day-in-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज-डे पर युवतियों ने चप्पलों से उतारा प्यार का भूत, युवक की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज-डे पर युवतियों ने चप्पलों से उतारा प्यार का भूत, युवक की जमकर धुनाई
Thu, 07 Feb 2019 11:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
यूपी के बागपत में वैलेंटाइन वीक के पहले दिन एक युवक को रोज-डे मनाना भारी पड़ गया। दो युवतियों के सामने प्यार का इजहार करते हुए उसने गुलाब का फूल दिया तो उन्होंने युवक की जमकर धुनाई कर दी। बाद में किसी तरह वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
कस्बे के गांधी रोड पर एक युवक बड़े प्यार से एक गुलाब का फूल लिए हुए प्यार का इजहार करने के लिए आ रहा था। तभी सामने से जब दो युवतियां आई तो उसने गुलाब का फूल उनकी तरफ बढ़ाया ही था कि युवतियां क्रोधित हो उठीं और उन्होंने फूल कुचलते हुए चप्पलों से उस युवक की धुनाई शुरू कर दी और उसका प्यार का भूत चप्पलों से उतार डाला। किसी तरह वह युवक मुंह छिपाकर वहां से भाग निकला। कुछ ही देर में युवतियां भी चली गईं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/