फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, bank manager beaten by Bank cashier

वेतन रोकने पर आग बबूला हुआ बैंक कैशियर, शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 29 Aug 2018 08:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Aug 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, bank manager beaten by Bank cashier
फाइल फोटो

यूपी में बागपत जिले के बड़ौत में सिंडिकेट बैंक की बावली शाखा के कैशियर ने शाखा प्रबंधक को केबिन में बंधक बनाकर मारपीट की। इस दौरान गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक को बामुश्किल बचाया। शाखा प्रबंधक ने आरोपी बैंक कैशियर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिंडिकेट की बावली शाखा में कैशियर कुलदीप ने अपने वेतन के अनुरूप 56 हजार रुपये का ऋण लिया था। यह ऋण उन्हें अपने वेतन से किश्तों में चुकाना था, लेकिन उन्होंने कोई किश्त जमा नहीं की। जब रिजनल ऑफिसर से बैंक मैनेजर मनमोहन को पत्र मिला तो उन्होंने कहा कैशियर के वेतन से ऋण की राशि काट ली जाए। जब कैशियर का वेतन आया तो शाखा प्रबंधक ने यह कहते हुए वेतन रोक दिया कि पहले ऋण की किश्त जमा कराओ। इस पर दोनों में बहस होने लगी। कैशियर ने गाली गलौच कर शाखा प्रबंधक के केबिन को अंदर से बंद कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

इस दौरान गार्ड सहित अन्य बैंक कर्मचारियों ने बमुश्किल केबिन खुलवाकर शाखा प्रबंधक को कैशियर से छुड़ाया। बाद में शाखा प्रबंधक ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी कैशियर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में कैशियर से संपर्क नहीं हो पाया। एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया कि शाखा प्रबंधक से तहरीर ले ली गई है और कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed