{"_id":"5f6f86178ebc3e9bfe29ce70","slug":"baghpat-a-list-is-being-created-of-careless-policemen-above-50-years-of-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: 50 से ज्यादा उम्र के लापरवाह पुलिसकर्मियों की बन रही सूची, जोन स्तर पर देखी जा रही चरित्र पंजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: 50 से ज्यादा उम्र के लापरवाह पुलिसकर्मियों की बन रही सूची, जोन स्तर पर देखी जा रही चरित्र पंजिका
Sat, 26 Sep 2020 11:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:49 PM IST
सार
- - जोन स्तर पर देखी जा रही चरित्र पंजिका, शासन को भेजी जाएगी
विज्ञापन
पुलिस- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिन पुलिसकर्मियों का आचरण ठीक नहीं है। काम में लापरवाही करते हैं। जनता से ठीक व्यवहार नहीं करते। ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हैं। 50 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त कराने के लिए सूची तैयार की जा रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर जनपद के ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार हो रही है जो कि कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उम्र भी 50 के ऊपर हो गई है। वह अपना काम ठीक से नहीं करते हैं। अधिकारियों के दिशानिर्देशों को दरकिनार करते हैं। जनता के साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं है। जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी चल रही हैं, वह भी उसकी श्रेणी में आएंगे।
विज्ञापन
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शासन व एसपी के निर्देश पर उन पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो अनुशासनहीन हैं। 50 की उम्र पूरी कर चुुके हैं। उनकी चरित्र पंजिका को देखा जाएगा। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन सेवानिवृत्ति पर निर्णय लेगा। उधर सूची बनाए जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/