फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: A huge fire suddenly broke out in the tyres of a moving truck, eight tyres burnt to ashes

Baghpat: चलते ट्रक के टायरों में अचानक लगी भीषण आग, आठ टायर जलकर खाक

Tue, 31 Dec 2024 01:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 31 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

बागपत जनपद के रटौल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन
Baghpat: A huge fire suddenly broke out in the tyres of a moving truck, eight tyres burnt to ashes
ट्रक के टायरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। लहचौड़ा गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे एक चलते ट्रक के टायरों में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक के 8 टायर जल कर खाक चुके थे।
विज्ञापन


रायबरेली के सहबाजपुर निवासी अभिषेक पुत्र छोटेलाल ट्रक चालक है। वह गाजियाबाद से ट्रक में लोहे की प्लेट लेकर रोहतक हरियाणा जा रहा था जब वह ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रक के टायर फट जाने से टायरो में आग लग गई।
विज्ञापन


पीछे चल रहे वाहन चालकों ने शोर मचाकर चालक को जानकारी दी चालक ने ट्रक को साइड में लगा कूद कर जान बचाई और तुरन्त पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर ट्रक के केबिन को अलग कर टायरों में लगी आग को बुझाया लेकिन जब तक ट्रक के आठ टायर जल कर राख हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ड्राईवर अभिषेक ने बताया की ट्रक के टायर रेडिसियन वाले हैं जिस कारण यह हादसा हुआ है। वही बड़ा हादसा होने से बच गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed