{"_id":"5b87745b42c792465326a495","slug":"baghpat-a-bullet-shot-in-the-child-s-stomach-in-harsh-firing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: हर्ष फायरिंग में बच्चे के पेट में जा लगी गोली, मचा कोहराम, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: हर्ष फायरिंग में बच्चे के पेट में जा लगी गोली, मचा कोहराम, हालत गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में एक युवक की शादी के बाद चल रही रिसेप्शन पार्टी में डीजे पर बज रहे गाने की धुन पर नाच रहे लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब नाचते वक्त एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की और गोली दस साल के बच्चे के पेट में जा लगी। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जिवाना गुलियान गांव के रोहतास के बेटे मोनू की शादी के बाद बुधवार की रात्रि गांव में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी, इस समारोह में गांव के आदित्य पुत्र अमित उम्र 10 वर्ष भी आया हुआ था। पार्टी में डीजे पर बज रहे गाने की धुन पर काफी लोग नाच रहे थे। इस दौरान डीजे पर नाच रहे एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी जो आदित्य के पेट में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर जा गिरा।
इसके बाद रिसेप्शन पार्टी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई है इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा है गोली किसने चलाई गई है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/