फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, 7th class student killed in bus accident in uttar pradesh

दर्दनाक हादसा: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 21 Dec 2018 09:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Dec 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, 7th class student killed in bus accident in uttar pradesh
मौके पर पुलिस और नीचे क्षतिग्रस्त साइकिल व शरद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में साइकिल सवार कक्षा सात के छात्र को स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंपा। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। दो घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।  

विज्ञापन


जिवाना गुलियान गांव निवासी शरद शर्मा (13) पुत्र सतवीर शर्मा एमजेएम पब्लिक स्कूल, जिवाना में कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद छात्र साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जब वह जिवाना गुलियान गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने छात्र को कुचल दिया। हादसे के बाद छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। चालक की  पिटाई की। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने छात्र के शव को उठाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक छात्र के परिजन नहीं आ जाते हैं, तब तक शव को नहीं उठने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छात्र की मां अनीता देवी, बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। करीब दो घंटे बाद छात्र के परिजनों को समझा बुझाकर शव उठवा दिया। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घर का इकलौता चिराग था होनहार 
मृतक छात्र अपने परिवार का इकलौता चिराग था। सतवीर शर्मा किसान हैं। छात्र की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

गाड़ी मालिक के साथ भी खींचतान 
हादसे के बाद मौके पर गाड़ी मालिक पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी मालिक ने कहा कि ड्राइवर की गलती नहीं है, इस पर ग्रामीण बिगड़ गए। गाड़ी मालिक को खरी खोटी सुनाई। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव किया। 

छात्राओं को लेने पहुंचे परिजन 
जिस वक्त हादसा हुआ, बस में पांच छह छात्राएं भी सवार थी। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। छात्राओं ने हादसे की जानकारी मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मोबाइल से परिजनों को दी। इसके बाद परिजन निजी वाहन से छात्राओं को घर ले गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed