फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, 3300 trees will be cut for Baghpat to Meerut Highway Construction

यूपी: काटे जाएंगे 3300 पेड़, वन विभाग ने दी अनुमति, हाईवे निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Mon, 20 Jan 2020 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jan 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, 3300 trees will be cut for Baghpat to Meerut Highway Construction
फाइल फोटो - फोटो : डेमो

बागपत से मेरठ तक हाईवे निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। दोनों जिलों की सीमा में वन विभाग ने 3300 पेड़ काटने की अनुमति दी है। हैरत की बात ये है कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने काटे जाने वाले पेड़ों की क्षतिपूर्ति के रूप में वनीकरण हमीरपुर में करने की बात कही है। जिले में एनएचएआई के पास जगह नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


बागपत-मेरठ के बीच करीब 45 किमी के टुकड़े के समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय हाईवे का दोहरीकरण करेगा। इसके लिए दोनों साइड में पेड़ काटने होंगे। एनएचएआई के अधिकारियों ने वन विभाग से इसकी अनुमति मांगी थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 3300 पेड़ काटने की अनुमति दी है। एनएचएआई को एक पेड़ के बदले दो पेड़ लगाने होंगे। पेड़ काटने की अनुमति सरकार ने दी है, लेकिन जिले में एनएचएआई के पास जगह नहीं है। ऐसे में मेरठ और बागपत जिले में हाईवे के दोनों किनारों पर काटे जाने वाले पेड़ों के बदले एनएचएआई हमीरपुर में पेड़ लगाएगा। 
विज्ञापन


पेड़ कटान से पर्यावरण को होगा नुकसान
हाईवे निर्माण के लिए पेड़ कटान जरूरी है, लेकिन इससे पर्यावरण को भी नुकसान होगा। जिले के बजाए हमीरपुर में पेड़ लगाए जा रहे हैं। जाहिर है कि इससे जिले के पर्यावरण में कोई सुधार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समतलीकरण शुरू, जल्द होगा निर्माण
बागपत-मेरठ हाईवे के टुकड़े के लिए समतलीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठेकेदार कंपनी किनारों की सफाई का कार्य करा रही है। होली से पहले पेड़ कटान के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है।

मीतली से नहीं गुजरेगा बाईपास
ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बाईपास निर्माण की योजना नहीं है। जबकि पहले मीतली से बाईपास बनाते हुए सीधे गौरीपुर मोड़ तक हाईवे को ले जाने की योजना थी। अब इस योजना पर काम नहीं चल रहा है। हाईवे सीधा बागपत चौराहे पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से कनेक्ट होगा। गौरीपुर मोड़ से दोबारा इसे सोनीपत की सीमा तक बनाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed