फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badminton competition from 22nd in Radha Govind School

Meerut News: राधा गोविंद स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 से

Mon, 20 Jul 2026 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 20 Jul 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Badminton competition from 22nd in Radha Govind School
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक
आज होंगे पंजीकरण, कई राज्यों के स्कूल से खिलाड़ी होंगे शामिल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में 22 से 25 जुलाई तक सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर का आयोजन होगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के कई जिलों से स्कूलों की टीम प्रतिभाग करेंगी।
सोमवार को स्कूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में विद्यालय प्रबंधक योगेश त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, मेरठ व फिरोजाबाद से टीमों के रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के लिए विद्यालय में पांच बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मंडलायुक्त भानूचंद्र गोस्वामी द्वारा किया जाएगा। प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता का नामांकन 21 और मैच 22 से शुरू होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के लिए पात्र होंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए ठहरने, भोजन व प्राथमिक चिकित्सा और परिवहन की व्यवस्था विद्यालय परिसर में ही की गई है। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि 540 विद्यालय से अधिक और लगभग 3,140 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के एकल व युगल मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल नितिन चौधरी, रहीम, मजहर, राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed