फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash shot delhi man and his driver in partapur Meerut, injured

मेरठ: परतापुर में दिल्ली के शख्स व ड्राइवर को मारी गोली, घायल, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

Mon, 09 Nov 2020 11:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
badmash shot delhi man and his driver in partapur Meerut, injured
demo pic
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने दिल्ली से मेरठ पहुंचे शख्स व उसके ड्राइवर पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घाटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र के निर्माण विहार निवासी गिरधारी लाल चावला अपने ड्राइवर गौरत के साथ मेरठ से वरना गाड़ी से लौट रहे थे। यहां परतापुर थानाक्षेत्र में बिजली बंबा बायपास स्थित सुपरटेक कॉलोनी के पास गिरधारी लाल ने ड्राइवर से गाड़ी रुकवा और टॉयलेट करने लगे। 
विज्ञापन


आरोप कि इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उन पर गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली गिरधारी लाल के कंधे में लगी है। वहीं कार का ड्राइवर गौरव भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगते ही ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गिरधारी लाल को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गिरधारी लाल बिजनेसमैन है और उसी सिलसिले में वह मेरठ में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed