फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash robbed the house after taking four-year-old boy at Gun Point in saharanpur

चार साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने खंगाला घर, लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार

Sun, 21 Oct 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
badmash robbed the house after taking four-year-old boy  at Gun Point in saharanpur
बिजनौर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

नागल थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में घुसकर चार साल के मासूम बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लाखो रुपये के जेवर व नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक के सिर में तमंचे की बट मार लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


जाते जाते बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर जंगल के रास्ते फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद डरे सहमें पीड़ितों ने बदमाशों की नजर से बजे एक फोन के माध्यम से पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने उनका दरवाजा खोला और पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़ित परवेज पुत्र महफूज उर्फ छोटा ने बताया कि वे शुक्रवार की रात अपने परिवार सहित अंदर कमरे में सो रहे थे। परवेज का मकान गांव में आबादी के बाहरी हिस्से में बना है। उसके आंगन की दीवार करीब छह फीट की है। उसके अनुसार रात करीब ढाई बजे वह बाहर निकला। तभी मकान के आंगन में पहले से ही खड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके सिर में बट मार घायल कर दिया। शोर शराबे पर उसकी पत्नी व बच्चे भी बाहर आ गये। तभी एक बदमाश ने उसके चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली को गोद में उठा लिया व उसके सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी देते हुए उन्हें बेबस कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे नगदी व जेवरात लाकर देने को कहा। 

पीड़ित का कहना है कि घर में रखी करीब 71 हजार रुपये की नगदी व चार लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण बदमाशों को दे दिए। बीस मिनट में ही वारदात को अंजाम दे कर बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर चले गए। जाने से पहले वह उनके दो मोबाइल फोन कमरे के बाहर आंगन में बनी एक पानी की हौज की दीवार पर रख गए। 

हालांकि इस दौरान तकिए के नीचे रखे परवेज की पत्नी मेहनाज के फोन पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी जो बच गया। बदमाशों के जाने के बाद इसी फोन से परवेज ने अपने पड़ोसी को फोन कर बुलाया जिसने दरवाजा खोल कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद नागल थाना पुलिस को खबर की गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। उधर, थाना प्रभारी हरीश राजपूत ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

लूट हुई है, ट्रैस हो गया है  : एसएसपी 
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि गांव नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा में लूट की घटना हुई है। घटना को लूट में ही दर्ज किया जा रहा है। एक गिरोह के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। जिसने आस पास के क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस इस पर काम कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed