फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash murder a woman in Muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर: लूट के विरोध में बदमाश ने महिला को घोंपा बर्फ तोड़ने वाला सुआं, अस्पताल में मौत

Sun, 26 May 2019 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
badmash murder a woman in Muzaffarnagar
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी में एक तरफ पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने की पुरजोर कोशिश कर रही है वहीं क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर एक बदमाश ने लूट के इरादे से महिला की हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पाताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली से सटे मकान में रविवार दोपहर दो बजे एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। सुनीता पत्नी ललित कांबोज अपने मकान में अकेली थी। इसी दौरान लूटपाट के इरादे से बदमाश घर में घुस आए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की कनपटी पर बर्फ तोड़ने वाले सुएं से हमला कर दिया। शोर मचने पर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed