{"_id":"5ece1fe68ebc3e90b33b088c","slug":"badmash-absconding-after-shot-injured-a-rice-trader-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में चावल व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे, तमंचा और नगदी छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में चावल व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे, तमंचा और नगदी छोड़कर भागे
Wed, 27 May 2020 01:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 May 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
baghpat news
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक चावल व्यापारी को गोली मारकर दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक बाइक का बैलेंस बिगड़ने से गिर गया जिसके बाद वे तमंचा और नगदी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में काॅम्बिंग कर रही है।
जानकारी के अनुसार बडौत की सराय रोड स्थित मंडी में चावल के व्यापारी अजय को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली मार दी। व्यापारी से दो लाख रुपये का थैला लूटकर भाग रहे बदमाशों में से एक बाइक से गिर गया।
हड़बड़ाए बदमाश नगदी और तमंचा मौके पर ही छोडक़र भाग गए। घायल व्यापारी ने तमंचा और रुपये से भरा बैग उठाकर नवीन मंडी पुलिस चौकी पर दे दिया। पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से नाराज व्यापारियों ने हंगामा किया। मंडी में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की।