{"_id":"6456b9aa5312b52f7d004286","slug":"badla-program-now-akhilesh-yadav-will-do-roadshow-in-meerut-on-8th-may-meerut-news-c-72-1-smrt1016-362-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदला कार्यक्रम...अब 8 मई को मेरठ में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदला कार्यक्रम...अब 8 मई को मेरठ में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मेरठ में रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अखिलेश यादव अब 8 मई को मेरठ में रोड शो करेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम 9 मई को होना था। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया 8 मई को दोपहर एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा लिसाड़ी गांव पहुंचेंगे। लिसाड़ी गांव से साइकिल पर रोड शो शुरू करेंगे। लिसाड़ी गांव से लिसाड़ी रोड से होते हुए भूमिया का पुल, गोला कुआं, इस्लामाबाद, कांच का पुल तक रोड शो होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखीपुरा से होते हुए फतेहउल्लापुर और 60 फुटा रोड तक के लिए कार्यक्रम का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन कांच का पुल तक रोड शो रहेगा या आगे जाएगा, इस पर मंथन चल रहा है।