{"_id":"5e4eeae78ebc3ef2ac0d980a","slug":"baddo-henchmen-encrochment-on-land-meerut-news-mrt4700357133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दो के गुर्गों ने किया जमीन पर कब्जा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दो के गुर्गों ने किया जमीन पर कब्जा करने का प्रयास
विज्ञापन
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के गुर्गों पर कैंट एरिया में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाकर लोगों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती को जांच सौंपी है।
सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर एसपी क्राइम शिकायत सुन रहे थे। वकील अहमद निवासी 120 चर्च स्ट्रीट कैंट रीगल सिनेमा लालकुर्ती ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे आधा दर्जन युवक आए और जबरन मकान पर कब्जा करने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने धमकी दी कि वह बदन सिंह बद्दो के आदमी हैं। उसके कहने पर वह जमीन पर कब्जा करने के आए हैं। जाते समय गोली मारने की बात भी कह गए। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है।
बदन सिंह बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम है। वह पुलिस कस्टडी से भागा हुआ मुल्जिम है। 15 दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डालकर उसने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। अब बद्दो के गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। बद्दो का नाम लेकर लोगों को धमकी दी जा रही हैं। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती को निर्देश दिए हैं कि जांच कर लें कि आरोपी बद्दो के गुर्गे हैं या फिर मामला कुछ दूसरा है।