{"_id":"601eedfb8ebc3ed1ae087b66","slug":"baddo-case-file-city-news-mrt524101745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददो की अचल संपत्ति जब्त करने की फाइल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बददो की अचल संपत्ति जब्त करने की फाइल तैयार
विज्ञापन
बद्दो की अचल संपत्ति जब्त करने की फाइल तैयार
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो की अचल संपत्ति जब्त करने की फाइल पुलिस ने तैयार कर ली। एसएसपी और डीएम की मुहर लगने के बाद पुलिस जब्त करने की कार्रवाई करेगी। पुलिस का दावा है कि फाइल में कुछ त्रुटियां थीं, उसे ठीक कराया गया है।
28 मार्च 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से भागा था। तभी से उसका कोई सुराग नहीं लगा। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बद्दो की कोठी पंजाबीपुरा में कुर्की की कार्रवाई की। उसके बाद एमडीए द्वारा कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अब टीपीनगर पुलिस ने बद्दो की अचल संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि बददो की अचल संपत्ति को जब्त करने की लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पुलिस द्वारा लगभग पूरी कर ली। शनिवार को जब्तीकरण की फाइल एसएसपी को भेज दी गई। इसके बाद डीएम के यहां पर फाइल जाएगी। इससे पहले भी जब्तीकरण की फाइल भेजी गई थी। तब इसमें कुछ खामियां थीं। अब एमडीए और कुर्की की कार्रवाई भी फाइल में शामिल की गई है। कोठी पर बैंक से लोन था, उसके कागज भी पुलिस ने फाइल के साथ लगाए है।
---