फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan singh badoo case: Question on police: Why the hotel owner was not arrested after Baddo's absconding

पुलिस पर सवाल: बद्दो की फरारी के बाद क्यों नहीं हुई होटल मालिक की गिरफ्तारी, कानपुर एनकाउंटर से टूटी नींद

Tue, 14 Jul 2020 10:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2020 10:38 PM IST
सार

  • अरेस्ट स्टे की मियाद खत्म होने के बाद भी चुप्पी साधी, कानपुर प्रकरण के बाद याद आया

विज्ञापन
Badan singh badoo case: Question on police: Why the hotel owner was not arrested after Baddo's absconding
फाइल फोटो

विस्तार

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी के सवा साल बाद मुख्य आरोपी मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता पर कार्रवाई हुई। अब उसके होटल की भी फाइल खंगाली जा रही हैं। पुलिस की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने सवा साल में कब क्या किया, इसकी भी जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन कानपुर प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री के सख्त होने के बाद होटल मालिक की गिरफ्तारी की गई तो बद्दो की नए सिरे से खोजबीन के प्रयास भी शुरू कर दिए गए। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल में बदन सिंह 'बद्दो' ने अपने साथियों के साथ पुलिस की मौजूदगी में पार्टी की थी। पुलिस की जांच में भी स्पष्ट हो गया था कि फरारी में मुख्य आरोपी होटल मालिक मुकेश गुप्ता है। क्योंकि मुकेश ने होटल के सीसीटीवी कैमरे बद्दो की मौजूदगी के दौरान बंद करा दिए थे, ताकि पुलिस को कोई भी बद्दो का सुराग न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्दो को संरक्षण देने में और फरार कराने में जो जो लोग शामिल थे, पुलिस ने उन सबको गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन मुख्य आरोपी मुकेश गुप्ता पर पुलिस की मेहरबानी बनी हुई थी। पुलिस ने जानबूझकर मुकेश गुप्ता को बचने का पूरा मौका दिया। जिसके चलते वह हाई कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। स्टे की अवधि भी काफी समय पहले ही पूरी हो गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया।

कानपुर प्रकरण के बाद टूटी नींद
कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद मुख्यमंत्री ने बेहद नाराजगी जताते हुए मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए तो तब जाकर पुलिस की नींद टूटी।

अब बद्दो को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अगर कानपुर प्रकरण न होता तो सब पहले की तरह चलता रहता। अब होटल मालिक को जेल भेजने के बाद प्रशासन ने चारों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी है।

एमडीए में खंगालनी शुरू हुई मुकुट महल की फाइल
एमडीए ने भी मुकुट महल होटल की फाइल खंगालनी शुरू कर दी है। जोनल अधिकारी द्वारा होटल का निरीक्षण भी किया जाएगा। मंगलवार को अधिकारियों ने होटल की फाइल रिकॉर्ड रूम से निकलवाने के निर्देश दिए। फाइल निकल जाने के बाद होटल के नक्शे में देखा जाएगा कि होटल किस रूप में स्वीकृत किया गया है।

कोई आरोपी नहीं बचेगा
मुकुट महल का मालिक मुकेश गुप्ता हाईकोर्ट से स्टे ले आया था। उसकी गिरफ्तारी में क्यों देरी हुई इसकी जांच भी कराई जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा।  - प्रवीण कुमार, आईजी रेंज 
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed