फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan Singh Bado Update News, Police arrested business leader Anil

कुख्यात बद्दो की फरारी मामले में व्यापारी नेता गिरफ्तार, पुलिस ने किया था 25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 28 Nov 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Badan Singh Bado Update News, Police arrested business leader Anil
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में नामजद व्यापारी नेता अनिल छाबड़ा को ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अनिल पर 25 हजार का इनाम था। बद्दो की फरारी में उसने सहयोग किया था। 

विज्ञापन


28 मार्च 2019 को कुख्यात बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। फर्रुखाबाद पुलिस बददो को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाई थी। वापस लौटते समय बद्दो को पुलिस मुकुट महल होटल में लेकर पहुंची। जहां पर शराब पार्टी चली। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर बद्दो फरार हो गया था। बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम है। बद्दो की फरारी में स्कूल संचालक भानू प्रताप सिंह समेत 15 लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


पुलिस बद्दो को नहीं ढूंढ सकी, जबकि फरारी में सहयोग करने वालों को एक-एक करके जेल भेजा गया। जिसमें अनिल छाबड़ा निवासी देवपुरी रेलवे रोड भी शामिल था। अनिल छाबड़ा की गिरफ्तारी की सूचना पर कई व्यापारी थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ का है अध्यक्ष 

बद्दो की फरारी में गिरफ्तार अनिल छाबड़ा दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ का अध्यक्ष है। अनिल की गिरफ्तारी होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने बताया कि अनिल को बददो की फरारी के दौरान भी पकड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। बद्दो की फरारी में अनिल को क्लीनचिट दे दी थी। अब दोबारा से पुलिस ने क्यों पकड़ा है। 

आरोपी से ले रहे जानकारी
बद्दो की फरारी में 25 हजार के इनामी अनिल छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से बद्दो के बारे में जानकारी ले रही है। बद्दो की तलाश में पुलिस और एसटीएफ लगी है। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed