फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Backward class women get a chance in Sardhana

UP Nikay Chunav 2023: सरधना सीट पर पिछड़ा वर्ग की महिला को मौका, सक्रिय हुए दावेदार

Fri, 31 Mar 2023 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2023 12:11 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 : इस बार सरधना सीट पर पिछड़ा वर्ग की महिला को मौका मिला है। वहीं, आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
Backward class women get a chance in Sardhana
निकाय चुनाव

विस्तार

निकाय चुनाव में नगर पालिका सरधना के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण पर शासन की मोहर के बाद दावेदार सक्रिय हो गए हैं। इस बार नगर की सरकार के लिए पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। पिछले निकाय चुनाव में यह सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थी। हालांकि, चार माह पहले जारी सूची में सरधना सीट सामान्य महिला के लिए निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


नई आरक्षण सूची से एक बार फिर से सरधना नगर पालिका की कमान पिछड़ा वर्ग की महिला के हाथ में होगी। नई सूची जारी होने के साथ ही नगर में चुनावी माहौल गर्म होने लगा है। भले ही अभी तक किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे दावेदार सामने आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था के आगे पुलिस के दावे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के नगर पालिका के चुनाव में एक ऐसा प्रत्याशी था, जिन्हें नगर की जनता ने दो बार चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। व्यवस्था के चलते चार माह पहले घोषित आरक्षण से अध्यक्ष सीट ओबीसी से सामान्य महिला के खाते में चली गई थी। नई आरक्षण सूची में निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को सीट की घोषणा होने पर सियासी गर्मी का पारा चढ़ गया। सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से भाजपा और सपा पार्टी के प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला होने आसार बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट

खिवाई महिला और करनावल पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
नगर पंचायत खिवाई को महिला और करनावल को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, हर्रा नगर पंचायत को अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। नगर पंचायत हर्रा व खिवाई का गठन 2017 में हुआ था। इस बार इन दोनों निकायों में दूसरी बार चुनाव होगा। दोनों ही नगर पंचायतें मुस्लिम बाहुल्य हैं। साथ ही जातिगत आंकड़े भी ज्यादा महत्व नहीं रखते। दोनों ही नगर पंचायतों में सामान्य जाति के अधिक मतदाता हैं। करनावल में निकाय चुनाव में जहां पिछले 20 वर्षों से दो ही परिवारों का कब्जा रहा है। गत तीन योजनाओं में कोई पुरुष अध्यक्ष नहीं बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed