फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   back paper exam form cancel

बैक पेपर परीक्षा फार्म निरस्त करने पर छात्रों का हंगामा

Fri, 09 Apr 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
back paper exam form cancel
बैक पेपर परीक्षा फार्म निरस्त करने पर छात्रों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। वार्षिक की मुख्य और प्राइवेट परीक्षा के साथ भरे गए अंतिम वर्ष के बैक फार्म निरस्त किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि विवि की गलती से फार्म भरे गए हैं, ऐसे में दूसरे छात्र-छात्राओं को भी फार्म भरने का मौका मिलना चाहिए। विवि के अधिकारी परीक्षा समिति में इस मामले में निर्णय लेंगे।
10 अप्रैल से होने वाली परीक्षा के लिए भरे जा रहे फार्मों के साथ अंतिम वर्ष परीक्षा के बैक के फार्म भी भर गए, जबकि बैक की परीक्षाएं विवि ने हाल ही में संपन्न कराई थीं। कंपनी की गलती की वजह से 470 छात्रों ने फार्म भर दिए। विवि ने फाइनल में पास हुए छात्र-छात्राओं के फार्म निरस्त करते हुए फीस वापस देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन का कहना है कि बैक के पेपर हो चुके हैं, अब रीबैक नहीं हो सकती है। इसको लेकर समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंशु मलिक और हैविन खान के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि सभी छात्रों को बैक फार्म भरने का मौका मिलना चाहिए। इसके अलावा छात्रों ने क्वालीफाइंग कोड 008, 010 में फेल होने पर पहले की तरह सिर्फ इन्हीं कोड की परीक्षा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के अधिकारियों ने परीक्षा समिति के सामने पूरा प्रकरण रखने की बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में आदित्य चौधरी, अरुण भदौड़ा, अनमोल, अजीत डालमपुर, अभय, विशाल, हर्ष और अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed