फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bacchi ne baya ki daasta

मासूम की दास्ता सुन हर कोई रह गया सन्न, तीनों आरोपी गांव से फरार

Fri, 25 Nov 2016 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
 bacchi ne baya ki daasta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक बच्ची का दो दिन पहले अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। बृहस्पतिवार को महिला थाने में बच्ची ने बयान दर्ज कराए। बच्ची की दास्तां सुनकर हर कोई सन्न रह गया। बयानों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फोटू के खिलाफ दुष्कर्म और उसके दो साथियों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दौराला ने बताया कि आरोपियों पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की दबिश से पूर्व ही तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए हैं।  
विज्ञापन

खिर्वा रोड स्थित गांव निवासी बच्ची ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में बयान दर्ज हुए। बच्ची ने बताया कि आरोपी फोटू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी रोहित ने उसको पकड़ा और नवाब ईख के खेत के बाहर खड़ा था। उसने बताया कि आरोपी फोटू उसे लेकर खेत में गया था। जहां पर दोनों आरोपी पहले से ही मौजूद थे। उधर, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पॉक्सो का मामला भी दर्ज किया गया है। फोटू पर दुष्कर्म और दोनों आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है, लेकिन वह फरार मिले। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। सीओ दौराला बीएस वीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed