फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baby crushed by Xylo car, death, commotion in the police station

तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, मौत, भीड़ ने कोतवाली पर बोला हमला

Sun, 04 Mar 2018 11:07 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Mar 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Baby crushed by Xylo car, death, commotion in the police station
भीड़ पर लाठीचार्ज करती पुलिस और मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में कार से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर हमला बोलकर आरोपी को हवालात से खींचने का प्रयास किया। इतनी भीड़ को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। भीड़ ने कोतवाली पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। काफी देर स्थिति विस्फोटक बनी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनौती के मजरे हरनामगढ़ में लखनौती-सुखेड़ी मार्ग पर प्रवीण का चार वर्षीय पुत्र निशांत सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी एक तेज रफ्तार जायलो कार ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर खडे़ ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा भी किया परंतु चालक कार सहित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आस-पास के थानों को वायरलेस से सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें : मंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Baby crushed by Xylo car, death, commotion in the police station
कोतवाली में हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

उधर ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष हंगामा आरंभ कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने चारों ओर नाकेबंदी करा दी। नकुड़ पुलिस ने आरोपी कार चालक को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कार चालक के पकडे़ जाने की सूचना देने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बालक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक तीन बहनों को अकेला भाई था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बालक को कार से कुचलने के आरोपी गांव सुखेड़ी निवासी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पढ़ें : एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख नम, उजड़ गया परिवार

सैकड़ों लोगों ने लाठी डंडों के साथ कोतवाली पर बोल दिया हमला

Baby crushed by Xylo car, death, commotion in the police station
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बालक के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर हमला बोल दिया। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। लाठी-डंडों के साथ अचानक कोतवाली में घुस आई भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। 

कोतवाल ने बताया कि आरोपी को छुड़ाने और खुद सजा देने की बात कहते हुए भीड़ मुंशी से लाकअप की चाबी मांगने लगी। विरोध करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लाकअप से आरोपी को खींचने का प्रयास किया। इसके बाद कोतवाल संजीव कुमार ने सख्ती दिखाते हुए किसी तरह भीड़ को लाकअप से दूर हटाया और आरोपी को वहां से दूर भेज दिया गया। भीड़ काफी देर तक आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग करते हुए हंगामा करती रही। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed