एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख नम, उजड़ गया परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दौराला के मवी गांव में हर ग्रामीण की आंख नम थी। सोमवार को सड़क हादसे में गांव के एक ही परिवार के दो बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के जनाजे देररात गांव पहुंचे। मंगलवार सुबह तीनों के जनाजे एक साथ निकले तो कोई भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया।
बता दें कि मवी गांव निवासी मुजस्सिम पुत्र हाफीज महमूद अपनी बेटी बरीरा (3), बेटे हम्मास (1) व पत्नी नाजमा के साथ भोजपुर के मछरी गांव में रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को वापसी के दौरान अव्वलपुर गांव के सामने सड़क हादसे में मुज्जसिम, बरीरा और हम्मास की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी नाजमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। घटना की जानकारी गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण पहुंच गए। देर रात तीनों के शव पीएम के बाद पैतृक गांव मवीमीरा लाए गए। मंगलवार सुबह जैसे ही एक साथ गांव में तीन जनाजे निकले तो गांव में सन्नाटा पसर गया।
एक पल में उजड़ गया परिवार
ग्रामीणों का कहना है कि महमूद का परिवार मिलनसार था, हर ग्रामीण के सुख-दुख में यह परिवार हमेशा साथ रहता है। पता नहीं इस हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई। ग्रामीणों के मुंह से बार-बार एक ही बात निकल रही थी, भगवान ऐसा दिन किसी भी परिवार को न दिखाए।
बच्चों को करना चाहता था कामयाब
मवीमीरा गांव में पसरे सन्नाटे के बीच परिवार के रोने की आवाजें हर किसी के दिल को झकझोर रही थीं। परिवार के लोग कह रहे थे कि मुज्जमिल अपने बच्चों कामयाब करना चाहता था। बच्चों को अच्छी परवरिश देने व अच्छी पढाई कराने के लिए शहर में रह रहा था। बच्चों के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा था। मगर एक ही पल में उसका सपना बिखर गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/