मेरठ का प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर त्रिस्तरीय सुरक्षा निगरानी में है। केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स (आरएएफ, एसएसबी), पुलिस-पीएसी और खुफिया एजेंसियों (आईबी, एलआईयू) के घेरे में कांवड़िये आज रात से जलाभिषेक करेंगे। वहीं आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के स्पेशल कमांडो भी मंदिर के आसपास तैनात कर दिए गए हैं।
2 of 6
कांवड़ यात्रा 2019
- फोटो : अमर उजाला
30 जुलाई को शिवरात्रि है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर कांवड़िये तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रविवार को भी कांवड़ पटरी मार्ग, दिल्ली देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों ने अर्धसैनिक बलों के साथ मार्च निकाला। सीओ कैंट संजीव देशवाल और एसओ सदर विजय गुप्ता ने औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बात की।
3 of 6
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने अर्धसैनिक बलों और पुलिस के साथ मोदीपुरम, कंकरखेड़ा बाईपास, परतापुर तिराहा, जीरो माइल, दिल्ली रोड, बेगमपुल, हापुड़ रोड और शास्त्रीनगर में बारी बारी से जायजा लेने पहुंचे।
4 of 6
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कैंट के अनुसार औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में दो एडिशनल एसपी, छह सीओ, 12 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी, स्थानीय पुलिस के 250 दरोगा व सिपाही, 40 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।
मंदिर परिसर और बाहर एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी, दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। मंदिर परिसर में ही सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बनाया गया है। 100 से अधिक सीसी टीवी कैमरे मंदिर परिसर और आसपास व कैंट क्षेत्र में लगाए गए हैं।
5 of 6
सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम
- फोटो : अमर उजाला
इन स्थानों पर बैरियर
नैंसी चौराहा सरकुलर रोड, शिव चौक आबूलेन, दर्शन एकेडमी, राम आफीसर्स मैस, दीवान स्कूल तिराहा, बालाजी मंदिर मोड़ वेस्ट एंड रोड, हनुमान चौक बांबे बाजार, गोल्डन पार्क तिराहा, पार्किंग नैंसी चौराहा।