यूपी के इस जिले से बाबा गुरमीत राम रहीम का बेहद करीबी नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी की शामली में ससुराल है। शामली निवासी अमित के साथ गुरमीत राम रहीम की बेटी की शादी 2007 में हुई थी। काफी समय से अमित का परिवार सिरसा में रहता है।
शुक्रवार को जब प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिया गया, तो लोगों को गुरमीत राम रहीम की रिश्तेदारी के बारे में याद आ गई। दरअसल, 2007 में जब गुरमीत राम रहीम की बेटी की शादी शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी अनिल के बेटे अमित के साथ हुई, तो शहर के वीवी इंटर कॉलेज परिसर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के बाद एक कार्यक्रम में प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अमित को देखा था, जिसके बाद अपनी बेटी का रिश्ता अमित के साथ पक्का कर दिया था। अमित के पिता अनिल भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रहे हैं। काफी समय से उनका परिवार शामली छोड़कर सिरसा में जाकर बस गया है।
हालातों से दहशत में शामली के कई लोग
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद पंजाब और हरियाणा में बेकाबू हुए हालातों के कारण शामली जिले के लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/