{"_id":"5871269d4f1c1b0a3215941f","slug":"baarish-aur-thand-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और कोहरे से पारा धड़ाम, तापमान 5 डिग्री गिरा, ठंड से कांप उठे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और कोहरे से पारा धड़ाम, तापमान 5 डिग्री गिरा, ठंड से कांप उठे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 08 Jan 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से पारा धड़ाम हो गया। शीत लहर ने नये साल में पहली बार ठंड का अहसास कराया। दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। रात में 9.6 मिमी. और शनिवार शाम तक 1.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। ठंड के कारण शनिवार को लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदान का मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से मौसम ने करवट ली है। सुबह से दोपहर तक घना कोहरा रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे। इससे पारा गिर गया। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे तक बारिश हुई। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में लगभग 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक समीम अहमद का कहना है कि आने वाले 48 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
गेहूं की फसल के लिए बरसा सोना
गेहूं की फसल के लिए सोना बरस रहा है। अभी तक सर्दी में बारिश न होने से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। इस बार गेहूं की बुवाई पिछले सीजन के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत अधिक की गई है। ऐसे में फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए सिंचाई की जरूरत थी। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था, जिससे गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा था। बारिश होने से किसान खुश हो गए। सरदार पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के प्रोफेसर डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार इस समय गेहूं की फसल के लिए बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। तापमान में गिरावट आने से पौधे की बढ़वार अधिक होगी।
विज्ञापन