फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BA student kidnapped, left unconscious and fled

Meerut News: बीए के छात्र का अपहरण, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

Sat, 24 Jan 2026 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 24 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
BA student kidnapped, left unconscious and fled
डालमपुर गांव में चिंदौड़ी संपर्क मार्ग पर हथियारबंद कार सवार तीन बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

लोगों के पीछा करने पर जंगल में डालकर भाग गए
पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में चिंदौड़ी संपर्क मार्ग पर घर के सामने बैठे छात्र का कार सवार हथियारबंद बदमाश अपहरण कर ले गए। लोगों के पीछा करने पर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में जंगल में डालकर भाग गए।
गांव डालममपुर निवासी केशव कुमार पुत्र अनुज बीए का छात्र है। शनिवार की रात वह अपने घर के बाहर चिंदौड़ी संपर्क मार्ग पर अलाव ताप रहा था। उसके साथ परिवार के कुछ लोग भी बैठे हुए थे। आरोप है कि रात लगभग आठ बजे गांव डालमपुर की ओर से एक कार में सवार हथियारबंद तीन बदमाश वहां पर पहुंचे और कार रोक कर केशव को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। जैसे ही वह कार के पास पहुंचा तो कार से दो युवक हथियार लेकर नीचे उतरे और जबरन हथियारों के बल पर केशव को अपनी कर में डाल लिया। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हथियार दिखाकर केशव को अपनी कार में डालकर कल्याणपुर की ओर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

परिजन और पड़ोसी कारों में सवार होकर हमलावरों का पीछा किया खुद को घिरता देख आरोपी उसे कल्याणपुर पुलिया से सुभाष प्रधान के खेत के सामने जंगलों में डालकर भाग गए।वह मूर्छित अवस्था में रास्ते किनारे पड़ा मिला। आशंका है कि हमलावरों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया पीछे चल रहे परिजनों ने बेहोशी की हालत में मेरठ स्थित केशव को कंकर खेड़ा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed