फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BA student commits suicide by jumping into Ganganahar

Meerut News: गंगनहर में कूदकर बीए की छात्रा ने जान दी

Sun, 19 May 2024 05:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
BA student commits suicide by jumping into Ganganahar
भोपा। बीए की छात्रा ने बेलड़ा गंगनहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने छात्रा को बाहर निकाला और पुलिस ने छात्रा को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के बैग से मिले परिचयपत्र के माध्यम से छात्रा की पहचान हुई और परिचयपत्र पर अंकित मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनामिका (20) पुत्री पंकज शनिवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। दोपहर तीन बजे छात्रा ने बेलड़ा गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने छात्रा को नहर से बाहर निकाला। पुलिस छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा ने गंग नहर में कूदने से पहले अपना स्कूल बैग व परिचय पत्र गंगनगर पुल पर रख दिया था। उसी के माध्यम से छात्रा की पहचान हो सकी। परिचय पत्र पर अंकित मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गंगनहर में कूदी वृद्धा को बचाया

खतौली। मानसिक रूप से बीमार एक वृद्धा ने गंगनहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ युवकों ने वृद्धा को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। शनिवार सुबह एक वृद्धा अचानक पुल से गंगनहर में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कुछ युवकों ने नहर में कूद कर वृद्धा को पानी से निकाल लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो वृद्धा ने अपना नाम निरमेश निवासी नोएडा बताया। निरमेश ने बताया कि उसका मायका शाहपुर के गांव गोयला में है। पुलिस ने गांव में संपर्क कर उसके परिजनों को बुलवा लिया। परिजनों ने बताया कि निरमेश मानसिक रोगी है तथा उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने वृद्धा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed