{"_id":"5d4b37a48ebc3e6cd666e473","slug":"ba-hini-honers-in-ccsu-meerut-news-mrt437239522","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में इस सत्र से बीए ऑनर्स हिंदी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस में इस सत्र से बीए ऑनर्स हिंदी भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में इसी सत्र से बीए हिंदी ऑनर्स कोर्स शुरू हो जाएगा। 16 अगस्त को विवि में होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। बीए-हिंदी ऑनर्स शुरू होने के बाद कैंपस में चार ग्रेजुएट ऑनर्स कोर्स हो जाएंगे। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि इसी सत्र से कोर्स में प्रवेश भी लिए जा सकेंगे।
ऑनर्स कोर्स के लिए पहले मेरठ के छात्र-छात्राओं को दिल्ली विवि जाना पड़ता था। बीते कुछ सालों से सीसीएसयू ने भी कैंपस में ऑनर्स कोर्स शुरू किए हैं। अभी तक यहां बीकॉम ऑनर्स, बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑॅनर्स और बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स कोर्स चल रहे हैं। बीए-इकोनोमिक्स ऑनर्स भी शुरू हो चुका है। अब बीए-हिंदी ऑनर्स शुरू होने जा रहा है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि बीए ऑनर्स हिंदी में 16 अगस्त के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इसमें वे छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाएंगे, जो किसी अन्य कोर्स में प्रवेश ले चुके हैं।
अगले सत्र में जुडेगा नया कोर्स
अगले सत्र से सीसीएसयू कैंपस में बीए-जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ऑनर्स कोर्स शुरू हो रहा है। अभी तक यह कोर्स कुछ ही विश्वविद्यालयों में है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
बीवॉक, बीकॉम-एलएलबी में लें प्रवेश
आरजी कॉलेज में इस सत्र से संचालित बीवॉक और मेरठ कॉलेज में शुरू हो रहे पांच वर्षीय बीकॉम एलएलबी कोर्स में इसी सत्र से प्रवेश लिए जा सकते हैं। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि इन कोर्सों में प्रवेश के लिए ओपन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।