{"_id":"5f2f09eb8ebc3e3cb24d8e83","slug":"b-ed-entrance-examination-entry-will-be-done-at-centers-from-8-am-city-news-mrt495327886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा : सुबह आठ बजे से होगी केंद्रों पर एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा : सुबह आठ बजे से होगी केंद्रों पर एंट्री
विज्ञापन
मेरठ। जिले में 44 केंद्रों पर रविवार को 18800 अभ्यर्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। सुबह नौ बजे से आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले केंद्र पर एंट्री दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी आठ बजे केंद्रों पर पहुंच जाएं। सभी अभ्यर्थी मास्क पहनने के साथ ही सैनिटाइजर और खाने-पीने का सामान साथ लेकर आएं। मार्केट बंद होने की वजह से किसी को बाहर कोई सामान नहीं मिलेगा। पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को कैंपस में ही रहना होगा। केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग के बिना एंट्री नहीं होगी। वहीं सेंटरों पर नोटिस चस्पा किया गया है कि अगर किसी छात्र को बुखार है तो वह इसकी जानकारी पहले ही दे दे, उसकी परीक्षा दूसरे कक्ष में कराई जाएगी।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 17 सेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शनिवार को सभी मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। सभी सेंटरों को सैनिटाइज कर दिया गया है। सुबह को भी परीक्षा से पहले सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा से पहले भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। शहर में 18800 अभ्यर्थियों के अलावा 20 हजार के करीब उनके अभिभावक भी आएंगे। उन सभी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। परीक्षा के 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। तीन ओएमआर शीट होंगी, जिसमें से तीसरी ओएमआर शीट परीक्षार्थी को ले सकते हैं। सुबह पांच बजे से मजिस्ट्रेट की निगरानी में पेपर सभी केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे। शनिवार को अधिकारियों एवं परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अफसरों की ऑनलाइन बैठक हुई।
मेरठ कॉलेज में तीन जगहों से होगी
एंट्री मेरठ कॉलेज को तीन सेंटर में विभाजित किया गया है। सेंटर ए के छात्र-छात्राएं सेल्फ फाइनेंस द्वार से आएंगे। सेंटर बी के छात्रों को भौतिकी द्वार से एंट्री दी जाएगी। सेंटर सी के छात्रों को शताब्दी द्वार से एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
यह रखें ध्यान
प्रवेश पत्र के अलावा उसकी एक फोटो कॉपी भी लेक आनी है। एक फोटो जो प्रवेश पत्र लगा हो।
पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निगेटिव मार्किंग रहेेगी। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है। गलत उत्तर होने पर एक तिहाई नंबर काट लिए जाएंगे।
मास्क और सैनिटाइजर लाना जरूरी है।
प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के मुताबिक कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट नहीं ला सकते हैं।