{"_id":"05eb23b684d62b9dc3c0e7f5dcac238b","slug":"aziz-qureshi-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी क्यों बोले, गुनहगारों को माफ नहीं करेगा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशी क्यों बोले, गुनहगारों को माफ नहीं करेगा इतिहास
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 09 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर ही बने, यह सभी चाहते हैं। लेकिन, अपने स्वार्थ के कारण अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम मंदिर मुद्दे पर कमेटी बनाई थी, जिसमें दोनों धर्मों के लोग थे। उसमें तय हुआ था कि विवादित स्थल से थोड़ी दूरी पर राम मंदिर बने। इसके बाद भी कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के कारण विवादित ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि वर्तमान में राम मंदिर मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है। कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगा, सभी को मान्य होगा। आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के कुछ ठेकेदार पाकिस्तान में हिंदुओं से देश के मुसलमानों की तुलना करते हैं। पाकिस्तान में हिंदू भाइयों का अनादर होता है। जबकि, हमारे देश में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त है। ये ठेकेदार देश में भेदभाव की भावनाएं भड़काना चाहते हैं, जो हम होने नहीं देंगे।
मोदी सरकार के आने से बढ़ी असहिष्णुता
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में मोदी सरकार के आने से देश में असहिष्णुता बढ़ी है। कोई भी किसी को इसलिए नहीं मार सकता कि उसने गाय का मांस खाया है। मैं 40 साल से गोवध के विरोध में हूं। मुगल काल में भी गोवध प्रतिबंधित था। देश में पांच से सात करोड़ कुरैशी समाज के लोग हैं। इन्हें बरबाद करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी गोमांस के नाम पर कुरैशी समाज का शोषण कर रहे हैं। उनका भैंस, बकरे आदि का गोश्त गोमांस के नाम पर पकड़कर परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
कुरैशी समाज के उत्पीड़न का आरोप
उन्होंने यह भी कहा कि कुरैशी समाज देश में काफी तादाद में मीट का एक्सपोर्ट करता है। इसी तरह उत्पीड़न होता रहा तो एक्सपोर्ट खत्म हो जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार को आधुनिक स्लॉटर हाउस खोलने चाहिए, जहां सभी तरह की सुविधाएं हो। पशुओं को संख्या से ज्यादा वाहनों में भरने वालों के खिलाफ उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं या नियमों की अनदेखी करते हैं, उन पर रासुका लगनी चाहिए।
मोदी के पाक दौरे का समर्थन
केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी का पाकिस्तान जाना अच्छी बात है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसका समर्थक हूं कि पाकिस्तान से बातचीत करने पर ही समस्या का हल हो सकता है। युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी और महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक मौजूद रहे।