आजम खां बोले- फासिस्ट ताकत को हराने के लिए छोटे बड़े दलों के साथ बने महागठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता आजम खां ने कहा कि महागठबंधन बनाने के लिए फासिस्ट ताकतों को छोड़कर छोटे बड़े सभी सियासी दलों को इसमें शामिल किया जाए। ताकि सत्ता में बैठी फासिस्ट ताकत को हराने के लिए एक-एक वोट एक साथ हो सके।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुलवामा हमले की आड़ में गरीब व कमजोर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
बिजनौर में शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता, मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आजम खां ने मोहल्ला छज्जुपुरा में आयोजित मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक को संबोधित किया।
इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह यहां सोए हुए लोगों को जगाने आए हैं और जो जागना नहीं चाहते उनका कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने प्रदेश में हुए गठबंधन पर कहा कि गठबंधन को महागठबंधन बनाने की जरूरत है। सत्ता पर काबिज फासिस्ट ताकत को रोकना है तो देश में फिरकापरस्त ताकतों को छोड़कर शेष सभी छोटे बड़े सियासी दलों को एक साथ लाकर महागठबंधन में शामिल किया जाए।
उन्होंने पुलवामा में शहादत देने वाले सीआरपीएफ के जवानों के लिए कहा शहादत देने वाले सैनिकों को पूरा देश शहीद कह रहा है। लेकिन उन्हें शहीद का दर्जा नहीं देती है सरकार। उन्होंने शहीदों को सरकार से शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने जवानों को विमान से भेजने के आदेश पर कहा कि सरकार पहले कहां थी। यह आदेश पहले दिया होता तो 40 जवान शहीद न होते।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद अली खां, मौअज्जम खां, मलिक खां, शमशुद्दीन मकरानी, नसीम अर्शी, जावेद खां, सरवर मोइज खां, नवेद खां, आबिद खां, आदि उपस्थित रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/