{"_id":"5e4eedb38ebc3ef2cd49a451","slug":"ayushman-india-report-sent-to-the-government-of-panel-kenou-hospitals-meerut-news-mrt47003629","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत : पैनल केनौ अस्पतालों की भेजी गई शासन को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत : पैनल केनौ अस्पतालों की भेजी गई शासन को रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल नौ अस्पतालों का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। अब यह शासन को तय करना है कि इन अस्पतालों को पैनल में रखना है या हटाना है।
शासन ने विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें कितने मरीजों का इलाज हुआ, क्या-क्या सुविधाएं अस्पतालों में हैं, इलाज का कितना खर्च लिया गया आदि। शासन से गठित चार सदस्यीय टीम भी मंडल के 20 अस्पतालों की जांच कर रही है। इन अस्पतालों पर बिना इलाज किए क्लेम लेने और कम पैसों के इलाज का ज्यादा क्लेम लिए जाने संबंधी कई तरह के आरोप भी थे। आरोप सही पाए जाने पर इन्हें पैनल से हटाया जा सकता है। यह अस्पताल मेरठ के अलावा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों के हैं। मेरठ के इनमें 11 अस्पताल शामिल हैं।
दूसरी तरफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी तीन अस्पतालों का हाल जाना। कुछ खामियां थीं, जिन्हें दूर करने की हिदायत दी गई। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जिले 62 अस्पताल पंजीकृत हैं। इन अस्पतालों में मानकों पालन किया जा रहा है या नहीं, मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है या नहीं आदि बिंदुओं पर परखा जा रहा है।