{"_id":"66f4826c1e26403a1f0ce394","slug":"ayushman-cards-will-be-made-for-senior-citizens-above-70-years-of-age-guidelines-issued-meerut-news-c-30-1-sah1001-132299-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, गाइडलाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, गाइडलाइन जारी
Thu, 26 Sep 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। इसे लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी होते ही गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 18 सितंबर 2018 को शुरू हुई थी। केंद्र सरकार ने 2011 की गणना के अनुसार गरीब श्रेणी के लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, अंत्योदय राशन कार्ड और राशन कार्ड में छह यूनिट से ज्यादा वाले पात्र परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए। पिछले दिनों केंद्रीय कैबिनेट ने 70 साल से अधिक के पुरुष व महिलाओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज को मंजूरी दी है। शासन ने इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है।
- यहां बनवाएं गोल्डन कार्ड
- एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनसेवा केंद्र, ग्राम पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता, राशन डीलर और सूचीबद्ध निजी अस्पताल।
विज्ञापन
- वर्जन
70 साल से अधिक के बुजुर्गों को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इसे लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। हमने बुजुर्गों के गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। - डॉ. सुशील गुप्ता, जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना