फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushman cards made for the elderly, patients received treatment

Meerut News: वृद्धों के बनाए आयुष्मान कार्ड, रोगियों को मिला उपचार

Thu, 18 Sep 2025 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards made for the elderly, patients received treatment
दौराला- सीएचसी दौराला में स्वास्थ्य ​शिविर का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष। स्रोत : स्वयं
दौराला। सीएचसी दौराला में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर का शुभारंभ अतिथि शिवकुमार राणा ने किया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के बाद दवाई वितरित की गई। डॉ. ज्योति सिंह ने महिलाओं को टीकाकरण, गर्भवती होने के दौरान खानपान संबंधित जानकारी दी। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण, बीपी, मधुमेह, टीबी रोगी, मानसिक रोगियों की जांच और काउंसिल की गई।
विज्ञापन

शिविर में 70 साल से ऊपर के वृद्धों के आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सभी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है। इस दौरान एसीएमओ कांति प्रसाद, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, रालोद नेता संजय पनवाड़ी, देवेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र चौधरी, महकार सिंह, प्रवीन चौधरी, संजीव योगी, प्रशांत, भरत, रवि, डाॅ. विनीता, हरपाल, वीपी शर्मा, यशवीर राणा, बिजेंद्र सिंह, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed