फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushman Bharat: 86000 Family without Golden Card

आयुष्मान भारत: 86 हजार परिवार बिन गोल्डन कार्ड

Mon, 11 Nov 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat: 86000 Family without Golden Card
आयुष्मान भारत: 86 हजार परिवार बिन गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

मेरठ। आयुष्मान भारत के तहत जन आरोग्य योजना शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पाई है। अभी भी 86 हजार 504 लाभार्थी परिवार ऐसे हैं, जिनके गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। इतना ही नहीं, इसमें शामिल दृष्टि अस्पताल ने अपना नाम वापस ले लिया है और दो कतार में हैं, जो जल्द नाम वापस ले सकते हैं। इनका तर्क यह है कि जो खर्च इलाज में आ रहा है, आयुष्मान योजना में भुगतान उससे काफी कम किया जाता है।
आयुष्मान में जिले में दो लाख 11 हजार 416 परिवार चिह्नित हैं। इनमें 89 हजार 109 परिवार देहात और एक लाख 22 हजार 307 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। साल 2011 की आर्थिक गणना की सूची के आधार पर इसे तैयार किया गया है। इस योजना के तहत 1352 तरह की जांच और सर्जरी समेत पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इसमें 60 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार उठा रही है। इस योजना को लाभार्थी को किसी तरह का खर्च नहीं करना होता है। अस्पताल खुद बीमा कंपनी से क्लेम लेता है। एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि आयुष्मान योजना में 61 अस्पताल पंजीकृत हैं, जिनमें छह सरकारी अस्पताल हैं और बाकी निजी। दृष्टि अस्पताल ने नाम वापस ले लिया है। दो और अस्पतालों ने अर्जी लगाई है। स्वास्थ्य विभाग बाकी अस्पतालों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

घर-घर गोल्डन कार्ड पहुंचाने की योजना धड़ाम
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड के लिए भटक रहे लाभार्थियों को घर घर जाकर ‘पर्चा कार्ड’ देने की योजना थी, जो गोल्डन कार्ड की तरह ही स्वास्थ्य सेवा के लिए मान्य है। लेकिन यह योजना भी धड़ाम हो गई है। सारे परिवारों तक इन्हें नहीं पहुंचाया जा सका है। इसमें परिवार के मुखिया समेत परिवार के पांच सदस्यों का विवरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed