फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayushman Arogya Center in Asifabad was found locked

Meerut News: आसिफाबाद में आयुष्मान आरोग्य सेंटर पर लटका मिला ताला

Wed, 09 Apr 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Center in Asifabad was found locked
ग्राम आसिफाबाद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका ताला। (स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं, लेकिन देहात क्षेत्र में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं मिल पा रही हैं। मंगलवार को गांव आसिफाबाद में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन मरीजों की दिक्कतों का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। सेंटर खोलने के लिए सुबह 10 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक सरकार के आदेश हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र व नगर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके। ग्रामीणों को उपचार करने के लिए दूरदराज के चक्कर नहीं काटने पड़ें। शहर की तर्ज पर ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य बेहतर बनाने के उद्देश्य से गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीज प्राइवेट चिकित्सकों व दूरदराज के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया पिछले चार दिनों से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला लटका हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम है कि सीएचओ की अनुपस्थिति में एएनएम को सेंटर खोलने के आदेश हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डॉ. सरित तोमर ने बताया कि गांव आसिफाबाद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मंगलवार को ताला लटका पाया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि आसिफाबाद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से पोर्टल पर छुट्टी लेने के मामले की जांच की जाएगी। जांच सही पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed