फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayan used to make girls drink hookah by making group in dugout

डगआउट में ग्रुप बनाकर लड़कियों को हुक्का पिलाने जाता था अयान

Thu, 13 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ayan used to make girls drink hookah by making group in dugout
डगआउट में ग्रुप बनाकर लड़कियों को हुक्का पिलाने जाता था अयान
विज्ञापन

मेरठ। डगआउट कैफे में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने के आरोपी अयान को नौचंदी पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं, पुलिस के अनुसार अयान ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह गिरोह बनाकर लड़कियों को हुक्का पिलाने डगआउट कैफे में जाता था।
गढ़ रोड स्थित शास्त्रीनगर में डगआउट कैफे में हुक्का पीते दो नाबालिग लड़कियों और एक युवक का सात अगस्त को वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार वह युवक अयान निवासी शास्त्री नगर सेक्टर-11 निकला। अयान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार का कहना कि पूछताछ में अयान ने अपनी उम्र 18 साल बताई। जिसके चलते उसको बालिग मानकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

आरोपी अयान ने पूछताछ में बताया कि डगआउट में लड़कियों के साथ हुक्का पीने में उसके तीन साथी दानिश, सोहेब और आकिब भी जाते थे। करीब 2 साल से वह डगआउट में हुक्का पीने जा रहे थे। एक बार दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में भी लड़कियों के साथ हुक्का पीने गए थे। दो साल से उनकी लड़कियों से दोस्ती थी। पुलिस का कहना है कि अयान अपने साथियों के साथ ग्रुप बनाकर लड़कियों को नशा कराता था। उसके तीनों साथियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फिर की लापरवाही
शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होने के बावजूद भी नौचंदी पुलिस लापरवाही बनी है। डगआउट कैफे के मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश के खिलाफ पुलिस ने कमजोर लिखा पढ़ी की, जिससे उन्हें जमानत मिली थी। बुधवार को अयान को भी जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ऐसा कोई भी साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।
कोई लापरवाही नहीं बरती
अयान को बालिग मानते हुए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसको जमानत मिल गई। पुलिस ने इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती है। रेस्टोरेंट में हुक्का पीने के मामले में जो कार्रवाई बनती थी उस पर कार्रवाई की है। अयान के साथियों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। -संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन

24 घंटे तक उलझी रही पुलिस
मेरठ। आरोपी अयान की उम्र को लेकर नौचंदी पुलिस 24 घंटे तक उलझी रही। इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार पहले अयान को नाबालिग बताते रहे। उसकी उम्र 17 साल 8 महीने बताई। मंगलवार रात भर अयान हवालात में बंद था। मीडिया ने इंस्पेक्टर से सवाल किया कि अयान नाबालिग है तो क्या उसको हवालात में रखा जा सकता है। बुधवार को इंस्पेक्टर का कहना था कि अयान बालिग है। नौचंदी थाने की हवालात में दो आरोपी थे। जिसमें एक अयान और दूसरा पुलिस के साथ हाथापाई करने वाला हेड कांस्टेबल का बेटा अंकुर था। थाने से कोर्ट में पेश करते समय अंकुर के हाथ में पुलिस हथकड़ी लगाकर ले गई और अयान को पुलिस ऐसे ही हाथ पकड़ कर ले गई। इस दौरान भी पुलिसकर्मी अयान को नाबालिग बता रही थी। गिरफ्तारी से जमानत तक पुलिस का असमंजस दूर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed