फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awareness raised on Population Day.

Meerut News: जनसंख्या दिवस पर जागरुक किया

Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised on Population Day.
माछरा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने हिस्सा लिया। शनिवार को माछरा स्थित चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यापक, एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने हिस्सा लिया। अध्यापक राजीव ठाकुर ने बढ़ती जनसंख्या के कारण समाज और देश के सामने उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने जनसंख्या विस्फोट के कारण प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों पर बड़े दबाव और जनसंख्या बढ़ने पर उत्पन्न हुई बेरोजगारी, प्रदूषण आदि प्रतिकूल प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मनोज सोल्दा, कलीराम शर्मा, नीरज त्यागी, राजीव ठाकुर, उपेंद्र कुमार आदि अध्यापक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed