{"_id":"68e3b0683e4abf27760ec245","slug":"awareness-for-communicable-disease-control-meerut-news-c-14-1-mrt1001-995143-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन से सोमवार सुबह संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत रैली निकालकर की गई। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।इसके तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों (डेंगू, मलेरिया, हैजा, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस आदि) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और रोकथाम का संदेश देगा।
रैली में एनएएस इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्रों समेत करीब 100 छात्र-छात्राएं और स्वास्थ्य विभाग के 73 कर्मचारी शामिल हुए। रैली में पशुपालन विभाग, नगर निगम के फॉगिंग वाहन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और क्षय रोग विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर जिलाधिकारी आवास, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, आईजी आवास, सर्किट हाउस होते हुए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन में समाप्त हुई।
इससे पहले अभियान का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।