फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aware about good and bed touch

गुड और बैड टच के बारे में बताया

Thu, 01 Aug 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
aware about good and bed touch
करनावल स्थित स्कूल में बालिका सुरक्षा संबंधी जानकारी देती पुलिस। - फोटो : SARDANA
गुड और बैड टच के बारे में बताया
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना पुलिस ने बुधवार को कस्बा करनावल स्थित सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें एसआई विमल चौधरी ने छात्राओं को बताया कि कानून में लड़कियों के साथ बदसलूकी या छेड़छाड़ जैसी घटना होने पर कार्रवाई और सजा का क्या प्रावधान है।

छात्राओं को महिला हेल्पलाइन की सेवा 1090 की जानकारी देते हुए महिलाओं पर होने वाले विभिन्न अत्याचारों और उसके समाधान पर विस्तृत चर्चा करते हुए बालिकाओं या महिलाओं को जागरूक रहने व आत्मबल से ही हर मुसीबतों का आसानी से सामना करने की बात कही। डायल 100 व 181 आदि की जानकारी दी। जबकि प्रधानाचार्या कमलेश देवी ने छात्राओं को गुड और बेड टच को इशारों के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियां गुड और बेड टच को समझ नहीं पाती है। कई बार लोग गलत नीयत से लड़कियों को टच करते हैं। लड़कियां उसका विरोध नहीं कर पाती। इसलिए लड़कियों को पुलिस जागरूक कर रही है, ताकि किसी तरह के छेड़छाड़ की शिकार नहीं हो। इस दौरान एसआई रंजीत सिंह, महिला कॉस्टेबल गायत्री, राहुल कुमार व रजनीश आदि मौजूद हरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed