फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awarded for success in Sainik School examination

Meerut News: सैनिक स्कूल परीक्षा में सफलता पर किया सम्मानित

Fri, 20 Mar 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Awarded for success in Sainik School examination
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करने वाला छात्र तेजस्व वर्मा। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी के विद्यार्थी तेजस्व वर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार, विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि तेजस्व मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है। जिससे उसकी सफलता से यह साबित होता है कि जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए संसाधनों की अपेक्षा जज्बे की आवश्यकता होती है। तेजस्व अपनी कक्षा के प्रतिभाशाली छात्रों में शामिल रहा है। उसने यह उपलब्धि अपनी मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed