माछरा/मुंडाली। देवोत्थान एकादशी पर पिछले चार माह से योग निद्रा मेंं रहे देव नारायण को रविवार को जगाया गया। इसमें देवोत्थान एकादशी पर गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा का देवोत्थान एकादशी पर पूजन किया। वहीं इस बार गांवों से गन्ना लाकर शहर बाजार में एक गन्ना 15 से 20 रुपये में बिक्री किया गया। एकादशी दो दिन होने के कारण देवोत्थान एकादशी शनिवार और रविवार को मनाई गई। सूर्यास्त के बाद घरों, मंदिरों में देवों को थाली, ढोल, शंख आदि बजाकर देवों को उठाया गया। वहीं सिंघाडे, शकरकंद, गुड़, गन्ना आदि से देवों में ईश नारायण का पूजन किया गया। इस बार यह भी देखने को मिला कि गांवों से लोग गन्ना शहर बाजार में लाकर एक गन्ना 15 से 20 रुपये की कीमत पर बिक्री किया। वहीं देवोत्थान एकादशी से भारतवर्ष में मांगलिक कार्यक्रमों की भी शुरूआत हो जाती है। इसमें वैवाहिक संबंधी कार्यक्रम, कुआं पूजन, मुंडन आदि रहते हैं।