फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   avyavastaao ke beech shuru hui up board pareeksha

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाएं  

Wed, 07 Feb 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
avyavastaao ke beech shuru hui up board pareeksha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। वित्तविहीन शिक्षकों के परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने के कारण कक्ष निरीक्षकों की कमी पड़ गई। कई जगह बाबुओं को कक्ष निरीक्षक बनाना पड़ा। इसके अलावा सकौती के एक स्कूल में हंगामा, मारपीट और पेपर लूटने का आरोप लगे। किठौर में गणित का पेपर लीक होने की अफवाह से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल में गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट में हिंदी का पेपर था। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में सामान्य हिंदी का पेपर था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा छोड़ने वालों की भी काफी तादाद रही। दोनों पालियों में 5343 ने परीक्षा छोड़ी। इनमें पहली पाली में 2741 और दूसरी पाली में 2602 परीक्षार्थी रहे। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रही। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई। सचल दलों ने जगह-जगह छापेमारी की।
विज्ञापन

मेरठ में पहली पाली में हाईस्कूल के 14129 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1119 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 13809 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1622 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्र में 975, मवाना में 87 और सरधना में 57 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में मेरठ क्षेत्र में 1383, मवाना में 166 और सरधना में 73 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में मेरठ क्षेत्र में 2117, मवाना में 189 और सरधना में 296 अनुपस्थित रहे। इसमें 28692 परीक्षार्थी बैठने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो केंद्र व्यवस्थापकों पर गाज
संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि अव्यवस्था के कारण दो केंद्र व्यवस्थापकों को कार्य से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये सम्राट चंद्र गुप्त इंटर कॉलेज फतेहपुर नारायण और अलफलाह इंटर कालेज, किठौर के केंद्र व्यवस्थापक थे।

मंडल के अन्य जिलों का हाल
अनुपस्थित रहे विद्यार्थी (पहली पाली)
              अनुपस्थिति विद्यार्थी
जिला          हाईस्कूल          इंटरमीडिएट

बागपत           162               301
गाजियाबाद       535               550
हापुड़             173               220
गौतमबुद्धनगर     350               434
बुलंदशहर          818              661

नकल की आशंका, दो केंद्रों की होगी स्क्रीनिंग
संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि बागपत के दो परीक्षा केंद्रों की दोबारा स्क्रीनिंग कराई जाएगी, इन केंद्रों पर नकल का अंदेशा है। मूल्यांकन से पहले दूसरी पाली की सामान्य हिंदी की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।


बाबूगढ़ में नकल करते पकड़ी छात्रा
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि हापुड़ जिले के बाबूगढ़ के एक स्कूल में नकल करते हुए हाईस्कूल गृहविज्ञान में एक छात्रा पकड़ी गई है। उसकी कॉपी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed