फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Avoid using mobile while driving: DIG

वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से बचें : डीआईजी

Sun, 09 Nov 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Avoid using mobile while driving: DIG
मेरठ। यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में जागरूकता रैली के साथ यातायात माह शुरू किया गया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी ने कहा कि शहर में जाम की बड़ी समस्या है। इसका समाधान करने के लिए एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुपहिया पर हेलमेट और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाकर चलें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से बचने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

जागरूकता रैली पुलिस लाइन से शुरु होकर सर्किट हाउस, अंबेडकर मूर्ति, कमिश्नरी चौराहा, बेगमपुल से होते हुए वापस पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। रैली में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। इससे पूर्व विचार गोष्ठी में लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन, यातायात प्रबंधन के महत्व और दुर्घटना-रहित यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन पर बीआईएस मानक वाला हेलमेट पहनें। तेज गति एवं गलत दिशा में वाहन न चलाएं। नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन बिल्कुल न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। डीआईजी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने में संकोच न करें। इस मौके पर डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि यातायात माह में शहर को जाम मुक्त बनाने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों का चालान भी किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भी यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed