फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Avoid firecrackers: Diwali should not be lit with firecrackers, pollution free and lighted

एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध: पटाखे नहीं जलाने, प्रदूषण मुक्त और दिए से जगमग होनी चाहिए दिवाली 

Thu, 12 Nov 2020 07:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Nov 2020 07:00 PM IST
सार

- भारत स्वाभिमान न्यास संगठन की लोगों से पटाखों का इस्तेमाल न करने की अपील
- अमर उजाला के अभियान की सराहना की गई

विज्ञापन
Avoid firecrackers: Diwali should not be lit with firecrackers, pollution free and lighted
पटाखे न जलाने की अपील करती संगठन की सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में वातावरण में प्रदूषण भी तेजी से बढ़ने लगा है। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से तमाम कवायदें की जा रही हैं। वहीं सामाजिक संगठनों व शहरवासियों ने भी पिछले वर्षों के दौरान हुए प्रदूषण से सबक लेते हुए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दे रहे हैं। भारत स्वाभिमान न्यास संगठन की लोगों से पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।

विज्ञापन


गुरुवार को संगठन ने बड़ौत, बावली, मलकपुर, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा, सरूरपुर, नया गांव, टयौढी आदि सहित कई जगहों पर बैठक कर लोगों को पटाखे न जलाने का संकल्प दिलाया। भारत स्वाभिमान न्यास संगठन के जिला प्रभारी डा सुनीता जैन का कहना है कि हर साल दिवाली के बाद ही प्रदूषण बढ़ता है। इसको देखते हुए कम से कम अब तो लोगों को जागरूक होना ही चाहिए।
विज्ञापन


सुनील उर्फ सच्चू का कहना है कि दिवाली तो प्रकाश का त्योहार होता है, इसमें पटाखों के इस्तेमाल का कोई औचित्य ही नहीं है। ऐसे में हमें दिवाली को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। बरखा ढाका का कहना है कि पटाखों के जरिये व्यापक तौर पर पर्यावरण प्रदूषित होता है और इसका मानव स्वास्थ्य पर बेहद हानिकारक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जिम्मेदारी का परिचय देते हुए लोगों को पटाखों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed