फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   avedkh hold the nagar palika land

नगर पालिका की भूमि पर रातोंरात कब्जा

Thu, 21 Nov 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
avedkh hold the nagar palika land
नगर पालिका की भूमि से ईंटें हटाती जेसीबी। - फोटो : SARDANA
सरधना। नगर के बिनौली रोड पेट्रोल पंप के पास नगर पालिका की भूमि पर कुछ लोगों ने लोगों ने रातोंरात भराव कर दिया और नीव के लिए ईंट डलवा दीं। पालिका के सभासदों ने ईओ से मिलकर 15 सौ वर्ग गज पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। ईओं के आदेश पर टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी से ईंट हटा दीं और सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

सरधना नगर पालिका रिकार्ड के अनुसार नगर में 14 तालाब दर्ज हैं। बिनौली मार्ग पेट्रोल पंप के निकट पालिका रिकार्ड में खसरा संख्या-2367 करीब 1500 वर्ग गज भूमि का तालाब हैं। कई बार इस पर कब्जे का प्रयास किया जा चुका है। हाल ही में कुछ लोगों ने इस विवादित भूमि पर रातोंरात मिट्टी डालकर भराव कर दिया गया। जिसकी शिकायत सभासदों द्वारा पालिका ईओ अमिता वरुण से की गई। लेकिन मिट्टी रात में किसने डाली उसका पता हीं चल सका। बुधवार को भूमि पर ईंट उतवाने का काम शुरू हुआ। पालिका सभासदों ने फिर से ईओ को जानकारी दी। ईओ ने टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम में शामिल सोहनवीर, मोहनवीर व बृजपाल आदि ने ईंट मांगने वाले मौके पर मौजूद लोगों से ईंट हटाने को कहा। टीम ने मौके पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने बोर्ड उखाड़ दिया। इस दौरान नोकझोक हुई। काफी देर तक हंगामे के बाद पालिका कर्मचारियों ने फिर से उक्त भूमि को सरकारी ठहराते हुए बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

कब्जा नहीं होने देंगे
शिकायत पर टीम को मौके पर भेजकर पालिका भूमि से ईंट हटवा दी गई हैं और पालिका संपत्ति का बोर्ड लगवा दिया है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय को भी मामले से अवगत कराया है। भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे। - अमिता वरुण, अधिशासी अधिकारी सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैनामे की भूमि
जिस भूमि का भराव कराया वह पालिका की नहीं है। बैनामें की भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ईओ को बैनामें संबंधी कागजात दिखाएंगे। - निर्माणकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed