{"_id":"5ead517627af717a184e78c2","slug":"automatic-washing-machines-distributed-in-muzaffarnagar-police-stations-face-shield-protected-from-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों से धुली साफ-सुथरी वर्दी पहनेंगे पुलिसकर्मी, वायरस से बचाव को मिलीं फेस शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों से धुली साफ-सुथरी वर्दी पहनेंगे पुलिसकर्मी, वायरस से बचाव को मिलीं फेस शील्ड
Sat, 02 May 2020 04:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
lockdown, muzaffarnagar police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों के लिए मुजफ्फरनगर जनपद के एसएसपी ने हर थाने में एक ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई हैं। इससे पहले पुलिस लाइन में वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई गई थीं। इसके अलावा फील्ड और हाॅटस्पाॅट में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
आज शनिवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद के सभी 20 थानों में वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ते हुए पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक है कि वो अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार इसके लिए जरूरी है कि पुलिसकर्मी प्रतिदिन अपनी वर्दी धोएं व साफ-सुथरे कपड़े पहने। इसी क्रम में आज जनपद के प्रत्येक थाने को ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन दी गयी हैं, जिससे बहुत तेज़ी से सभी कर्मियों के कपड़ो को प्रतिदिन धोया व सुखाया जा सकेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा हेतु प्रत्येक थाने में उपलब्ध कराई गईं फेस शील्ड
कोरोना वायरस से लडने एवं सुरक्षा के लिए जनपद मुज़फ्फरनगर के सभी थानों में फील्ड ड्यूटी कर रहे समस्त पुलिस कर्मियों को पूरे चेहरे की सुरक्षा करने वाली और वायरस अथवा अवांछित गतिविधियों से बचाव के लिए फेस शील्ड प्रदन की गई हैं।