फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   automatic nubmer plate reader response in three second

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: तीन से पांच सेकेंड में आपकी नंबर प्लेट पढ़ लेगा ऑटोमेटिक रीडर

Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
सार

टोल 10-15 सितंबर के बीच शुरू हो सकता है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर से आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट मात्र तीन से पांच सेकेंड में पढ़ ली जाएगी। आप जितना एक्सप्रेसवे पर चलेंगे उतना ही आपके खाते से टोल काट दिया जाएगा।

विज्ञापन
automatic nubmer plate reader response in three second
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जल्द ही टोल की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय की अनुमति का इंतजार है। सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल लेने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बताया गया कि टोल 10-15 सितंबर के बीच शुरू हो सकता है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर से आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट मात्र तीन से पांच सेकेंड में पढ़ ली जाएगी। जिससे आप जितनी दूर तक जाएंगे उतना ही टोल देना होगा। ऐसी तकनीक को पहली बार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में उपयोग करने का दावा एनएचएआई कर रहा है। वाहन को एक्सप्रेसवे के बैरियर पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


जितना एक्सप्रेसवे पर चलेंगे उतना ही देना होगा टोल
ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर आपकी गाड़ी के नंबर को 500 मीटर की दूरी पर लगे कैमरे से पढ़ लेगा। नंबर प्लेट को वाहन की आरसी की तरह एनएचएआई से लिंक कराना होगा। इसके बाद वाहन चालक के बैंक खाते, एटीएम से उसे लिंक करा दिया जाएगा। जिससे आप जितना एक्सप्रेसवे पर चलेंगे उतना ही आपके खाते से टोल काट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह की सुविधाओं के उपयोग के लिए एक्सप्रेसवे पर हाईविजन कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए मेरठ की सीमा में काशी टोल प्लाजा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस कंपनी को टोल की जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके तकनीकी इंजीनियर इस उपयोग को सफल करने के लिए तैनात रहेंगे।


 
ये हैं प्रस्तावित टोल दर
अभी तक परिवहन मंत्रालय ने टोल दरों को फाइनल नहीं किया है। दो रुपये प्रति किमी के हिसाब से सरायकाले खां से मेरठ तक 140 रुपये, अगर आप नोएडा से मेरठ की ओर आ रहे है इसके लिए आपको इंद्रापुरम से प्रवेश करने पर 95 रुपये, डूंडाहेडा से 75 रुपये और डासना से 60 रुपये का टोल देना होगा। अभी फाइनल दरों का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed