फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Auto-rickshaw drivers raised the issue of social security.

Meerut News: ऑटो चालकाें ने सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Sat, 20 Jun 2026 05:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers raised the issue of social security.
- यातायात चिंतन अधिवेशन एवं जागरूकता सप्ताह का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ऑटो रिक्शा चालक संघ हिंद मजदूर सभा की ओर से बच्चा पार्क के पास शर्मा स्मारक हॉल में यातायात चिंतन अधिवेशन एवं जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें ऑटो रिक्शा, टेंपो, बैटरी रिक्शा एवं ईको चालकों ने सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंजीकरण के लिए निशुल्क काउंटर सहित अन्य मांगें भी उठाईं। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी के नाम ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने किया। अध्यक्षता हिंद मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष रविपाल सिरोही ने की। संचालन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन एवं ऑटो रिक्शा चालक संघ के महामंत्री नफीस अनवर ने संयुक्त रूप से किया। वाल्मीकि ने कहा कि ऑटो चालकों की समस्याएं गंभीर हैं। उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। रविपाल सिरोही ने कहा कि श्रमिकों को अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर आंदोलन करना होगा।
विज्ञापन

प्रमुख मांगों में ऑटो चालकों के लिए आरटीओ कार्यालय में निशुल्क लाइसेंस बनवाने के लिए अलग काउंटर व्यवस्था, शहर में रिक्शा स्टैंडों का निर्माण, पेयजल, शौचालय एवं टीन शेड की सुविधा, चालक की पुत्री के विवाह पर 50 हजार रुपये का अनुदान, गरीबों को निशुल्क बैटरी रिक्शा उपलब्ध कराना, ब्याज मुक्त 10 लाख रुपये का ऋण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 15 हजार रुपये मासिक पेंशन देना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों के श्रम कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम के अंत में संघ के अध्यक्ष हाजी अफजाल एवं नफीस अनवर ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान नदीम ठाकुर, शालिनी सिंह मसीह, रिजवान, अजय महेंद्र, विनोद बैचेन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed